बिहार के वरिष्ठ नेता Nitish Kumar के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उनके लिए खास संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की हर स्तर पर सराहना हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नीतीश का अनुभव संसद की कार्यवाही को और समृद्ध करेगा।
अनुभव और योगदान की सराहना
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में अहम भूमिका निभाई है और पहले भी सांसद व केंद्रीय मंत्री के रूप में देश की सेवा की है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद में उनकी वापसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करेगी। पीएम मोदी ने उन्हें राज्यसभा में नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें : Bihar की राजनीति में बड़ा मोड़, Nitish Kumar ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ
बिहार में सियासी हलचल तेज
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिल्ली में बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक होने जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री पद के लिए नाम पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस बार बिहार में बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बना सकती है।
नई सरकार का संभावित रोडमैप
राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है। 13 अप्रैल को बिहार कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है, जबकि 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उसी दिन एनडीए विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन होगा। इसके बाद 15 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की संभावना जताई जा रही है।