
भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. लेकिन मैदान पर उनके प्रदर्शन के साथ-साथ एक और खबर भी चर्चा में रही. उनका नाम सिंगर और मशहूर कलाकार आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के साथ जोड़ा जाना.
अफेयर की अफवाह और सच्चाई
सोशल मीडिया पर कई बार सिराज और जनाई भोसले को साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें फैलने लगीं. इन खबरों पर अब खुद जनाई भोसले ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ कर दिया कि सिराज उनके लिए भाई जैसे हैं और उनके बीच अफेयर की खबरें पूरी तरह गलत हैं.
ये भी पढ़ें : अनिरुद्धाचार्य महाराज की सफाई, अधूरा वीडियो दिखाकर विवाद खड़ा किया गया, हम करें तो...
जनाई ने लिखा,“जिस दिन से मैं सिराज भाई से मिली हूं, उस दिन से जानती हूं कि वो कैसे इंसान हैं. मैं उनके एथिक्स से बहुत इंस्पायर हूं. ये वो इंसान हैं जो आपको ‘मैजिक’ में विश्वास दिलाते हैं. मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं, लेकिन आप जैसा कोई नहीं था और न होगा. हम सब आपके साथ हैं और भारत के लिए हमारी धड़कनें भी आपके साथ धड़कती हैं.”
इस पोस्ट के जरिए जनाई ने साफ कर दिया कि उनके और सिराज के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता है और चल रही सभी अफवाहें बेबुनियाद हैं.
सिराज का मैच जिताने वाला प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के आखिरी दिन भारत मुश्किल में था. इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए थे और उनके 4 विकेट बाकी थे. लेकिन सिराज ने अपनी घातक गेंदबाजी से खेल पलट दिया. उन्होंने अकेले 3 विकेट चटका दिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया. इस तरह भारत ने सिर्फ 6 रनों से रोमांचक जीत हासिल की. सिराज के इस प्रदर्शन ने न केवल टीम इंडिया को सीरीज में गौरव दिलाया, बल्कि उनके “मैजिक” की भी पूरी दुनिया में चर्चा हुई.