
Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने शताब्दी वर्ष से पहले देशभर में विचार संवाद शुरू कर रहा है। इसी क्रम में 26 अगस्त से एक तीन दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा, जिसे सरसंघचालक मोहन भागवत संबोधित करेंगे। इस व्याख्यान का उद्देश्य विभिन्न विचारधाराओं, समाज के सभी तबकों और समुदायों तक संघ के दृष्टिकोण को पहुंचाना है। संघ की ओर से इस कार्यक्रम में विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अर्थशास्त्रियों को भी बुलाने की योजना है।
राहुल-सोनिया को न्योता नहीं, पर बाकी विपक्ष को कोशिश
RSS प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के अनुसार, संघ समाज के हर हिस्से से संवाद स्थापित करना चाहता है, जिसमें विरोधी विचार रखने वाले भी शामिल हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को न्योता दिए जाने की संभावना नहीं है, क्योंकि संघ ऐसे लोगों को आमंत्रित करना चाहता है जो उसके साथ संवाद के इच्छुक हों। इसके अलावा, अल्पसंख्यक समुदाय की प्रभावशाली हस्तियों, धार्मिक नेताओं और राजनायिकों को भी निमंत्रण भेजा जाएगा।
यह भी देखेंःOld Man Bike Stunt: बुजुर्ग ने किया ऐसा बाइक स्टंट कि लोगों की रह गई आंखें खुली की खुली, वीडियो वायरल
देशभर में होगा आयोजन, पांच बड़े बदलावों पर चर्चा
संघ इस बार केवल दिल्ली तक सीमित न रहकर बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में भी व्याख्यान आयोजित करेगा। कार्यक्रम में संघ के 100 वर्षों के अनुभव, समाज में किए गए कार्य, और भविष्य की दिशा पर बात होगी। खासतौर पर पांच प्रमुख क्षेत्रों में हो रहे बदलावों पर चर्चा की जाएगी, जैसे भारत का विकास मार्ग, स्वयंसेवकों की भूमिका, और राष्ट्र निर्माण में सभी वर्गों की भागीदारी। संघ का प्रयास है कि वह अपनी विचारधारा को समावेशी और राष्ट्रीय परंपराओं से जुड़ा हुआ दिखा सके।