UP Rain Alert: दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी में हुई बारिश ने तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर ला दी है. लेकिन उमर भरी गर्मी ने फिर से पैर पसार दिये हैं. लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज से वेस्ट यूपी में मानसून पैर पसार देगा. मौसम विभाग के मुताबिक ये बारिश अगले 5 से 6 दिनों तक चल सकती है. हालांकि बारिश यूपी के 30 जिलों में बताई जा रही है. यानि कुछ हिस्से में तीन दिन और कुछ हिस्से में तीन बारिश होने की संभावनाएँ हैं. जिससे लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल जाएगा...
यह भी पढ़ें: ककनमठ मंदिर: भूतों ने बनाया या भगवान ने? 1000 साल से रहस्य बनकर खड़ा है ये अधूरा चमत्कारी शिवधाम
30 जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो मानसून ने सोनभद्र से यूपी में प्रवेश कर लिया है.अब पूर्व से लेकर मध्य यूपी तक बादलों ने डेरा जमा लिया है.. राजधानी लखनऊ, कानपुर नगर और उन्नाव समेत 21 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ बारिश का अनुमान है.. वहीं, सोनभद्र, चंदौली, कानपुर देहात, अंबेडकर नगर, आगरा और मैनपुरी समेत 31 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.. हालांकि ये मानसून वेस्ट यूपी में दो दिन बाद दस्तक देगा..
इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही (रविदास नगर), जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर, अंबेडकर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बरेली, हमीरपुर और महोबा जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
22 जून तक पश्चिमी यूपी में भारी बारिश
आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 22 जून तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ आम जनजीवन को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।