IMD Alert: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है.. इससे प्रतीत होता है कि दक्षिणी राज्यों में प्री-मानसून पैटर्न मजबूत हो रहा है. बीती रात दिल्ली में आंधी-तूफान ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया. वहीं मुंबई में चक्रवाती बारिश के चलते लोग घरों में कैद हो गए.. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण के कारण दिल्ली में गरज के साथ बारिश हो रही है और महाराष्ट्र में भारी वर्षा और तेज हवाएं चल रही है.
24 तक होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, "21 से 24 मई तक शहर में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और नासिक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के निवासियों को बुधवार को अत्यधिक गर्मी से राहत मिली, क्योंकि उमस भरी राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 22 मई को भी ऐसा ही मौसम रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा.
भारी आंधी बारिश ने जीवन किया अस्त-व्यस्त
"उत्तर-पश्चिम भारत 23 से 28 अप्रैल तक लगातार गर्मी की चपेट में था, लगातार छह दिन 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहा. फिर, 2 मई को अचानक, 80-90 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और तेज आंधी ने दिल्ली एनसीआर को हिलाकर रख दिया, जिससे पेड़ उखड़ गए और नुकसान हुआ. आईएमडी ने केवल 'हल्की बारिश' की भविष्यवाणी की थी. हमें 77 मिमी बारिश मिली."