
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा आरंभ हो चुकी है। सदन में विपक्ष ने शुरुआत जमकर हंगामा काटा। इसके बाद अब 16 घंटे की बहस शुरू हो चुकी है। इसकी शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम की तारीफ की। इसके साथ इस ऑपरेशन को अचानक से रोकने की वजह भी बताई. इसके साथ ऑपरेशन पर सवाल उठा रहे विपक्षी दलों पर भी हमला किया.
ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा तो उसका उत्तर है, हां: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "कभी-कभी हमारे प्रतिपक्ष के लोग यह पूछते रहे हैं कि हमारे कितने विमान गए? मुझे लगता है कि उनका यह प्रश्न हमारी राष्ट्रीय जनभावनाओं का सही से प्रतिनिधित्व नहीं कर रहा है। उन्होंने एक बार भी हमसे यह नहीं पूछा कि हमारी सेनाओं ने दुश्मन के कितने विमान मार गिराए? यदि उन्हें प्रश्न पूछना ही है तो उनका प्रश्न यह होना चाहिए कि क्या भारत ने आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया तो उसका उत्तर है, हां। मैं विपक्ष के साथियों से कहना चाहता हूं कि आपको यदि प्रश्न पूछना है तो यह प्रश्न पूछिए कि क्या ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा तो उसका उत्तर है, हां..."
#WATCH | दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा के दौरान कहा, "कभी-कभी हमारे प्रतिपक्ष के लोग यह पूछते रहे हैं कि हमारे कितने विमान गए? मुझे लगता है कि उनका यह प्रश्न हमारी राष्ट्रीय जनभावनाओं का सही से प्रतिनिधित्व नहीं कर रहा है। उन्होंने एक बार… pic.twitter.com/RqVIXmZlx1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
100 दिन बाद भी उन्हें क्यों नहीं ढूंढ निकाला: गौरव गोगोई
इसके बाद गौरव गोगोई ने सरकार से सवाल किया। हमला करने वाले आतंकी कहा हैं? सरकार ने 100 दिन बाद भी उन्हें क्यों नहीं ढूंढ निकाला. उन्होंने कहा, आप कहते हैं कि पीआके लेकर रहेंगे. अगर ये मौका था तो आपने ऐसा क्यों नहीं किया। इसके बाद अखिलेश यादव के सांसद राम शंकर राजभर ने सरकार हमला बोला। उन्होंने एक देसी कहावत का जिक्र किया. उन्होंने कहा, हमारे पूर्वांचल में एक कहावत है, आकाश बांधो-पाताल बांधों लेकिन उससे पहले टाटी बांधो… सांसद ने कहा, हम चारों ओर तो बांधने की बात करते हैं, लेकिन हम अपना घर नहीं बांध पाए. आतंकी आए, हमला करके जिंदा फरार हो गए. वहीं विपक्ष की तरफ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगाता प्रश्न पूछ रहे हैं। उधर बिहार में चुनाव आयोग के SIR अभियान के खिलाफ राज्यसभा में एक फिर से हंगाम खड़ा हो गया। इसके कारण सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.