
Moringa Water Benefits: मोरिंगा यानि सहजन के साथ-साथ मोरिंगा की पत्तियां भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। क्योंकि मोरिंगा की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। मोरिंगा की पत्तियों का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन अगर आप रोजाना मोरिंगा की पत्तियों का पानी पीते हैं, तो फायदे दोगुने भी हो सकते हैं। इस ड्रिंक का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि मोरिंगा का पानी किस तरह से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
डायबिटीज में फायदेमंद
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको मोरिंगा के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मोरिंगा की पत्तियों में एंटी डायबिटीक गुण पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
वजन को करें कम
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह मोरिंगा के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस ड्रिंक का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
मोरिंगा की पत्तियों के पानी का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।
बालों और स्किन के लिए गुणकारी
सेहत के साथ-साथ मोरिंगा का पानी आपके बालों और स्किन के लिए भी गुणकारी होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
मोरिंगा की पत्तियों में कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा ज्यादा होती है। इसके पानी का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव होता है।