
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक सास ने अपनी ही बहू के साथ बदमाशो से लूट की घटना को कराया है। बताया जा रहा है की बहू मॉडर्न ख्यालात की है और ज्वेलरी पहनकर जिम जाया करती है जो सास को नागवारा लगा जिसके चलते सास ने अपने एक परिचित अपराधी से अपनी ही बहू की ज्वेलरी लूट की घटना को अंजाम दिवा डाला।
शिकायत पीडीत महिला द्वारा थाने में की गई थी
दरसअल पुरकाज़ी थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर गांव निवासी एक महिला पूजा के साथ बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को लूट की घटना को अंजाम दिया था,बदमाश महिला के द्वारा पहनी गई सभी ज्वेलरी को लूट कर फरार हो गए थे। जिसके शिकायत पीडीत महिला द्वारा थाने में की गई थी। जिसके चलते महिला शक्ति को देखते हुए इसकी जांच पुरकाजी महिला पुलिस टीम को दी गई थी जिसने 12 घंटे के अंदर तीन लुटेरे वंश, अंकुर उर्फ काशी और वीर सिंह को गिरफ्तार कर महिला से लूटी गई ज्वेलरी भी बरामद की है जबकि इस घटना का एक अभियुक्त रजत उर्फ रघु अभी भी पुलिस गिरफ़्त से बाहर है।
ज्वेलरी पहनकर जिम जाया करती थी
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला पूजा और उसकी सास रेखा के बीच अक्सर झगड़ा रहता था क्यूंकि पूजा मॉडल ख्यालात की थी और ज्वेलरी पहनकर जिम जाया करती थी जो सास को पसंद नहीं था जिसके चलते सांस रेखा ने अपने एक परिचित अपराधी अंकुर उर्फ काशी से इस घटना को कारित करने के लिए कहा था जिसके चलते काशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहू पूजा के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।