सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खुडलियां के निकट नेशनल हाईवे पर ट्रक के टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो। घटना में उसका साथी भी घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नोएडा से घर जा रहे थे
मिली जानकारी के अनुसार जनपद सीतापुर के थाना मोहिली के गांव करौंदिया निवासी राजन मिश्रा नोएडा में नौकरी करता था। शुक्रवार की देर रात को वह अपने शाहजहाँपुर निवासी साथी ऋषभ मिश्रा के साथ नोएडा से घर जा रहे थे।
दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया
देर रात को जैसे ही वह सिंभावली के गांव खुडलियां के निकट पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गये। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल में राजन मिश्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।