Mouni Roy : टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Mouni Roy इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मौनी और उनके पति Suraj Nambiar के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग होने वाले हैं। अब इन खबरों पर खुद मौनी रॉय ने प्रतिक्रिया दी है.
अफवाहों पर मौनी का जवाब
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मौनी रॉय ने साफ कहा कि उनके और सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग बिना सच्चाई जाने तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। अभिनेत्री ने अपील करते हुए कहा कि उनकी निजी जिंदगी का सम्मान किया जाए और बिना पुष्टि के अफवाहें न फैलाई जाएं.
मौनी ने कहा, “मेरे और सूरज के बारे में गलत बातें न लिखें. हम अपनी जिंदगी में खुश हैं और ऐसी खबरें हमें परेशान करती हैं.....”
सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ीं थीं अटकलें
दरअसल, पिछले कुछ समय से मौनी रॉय और सूरज नांबियार को साथ में कम देखा जा रहा था। इसके अलावा मौनी की कुछ सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई है। कई यूजर्स ने यह भी दावा किया कि दोनों अलग रह रहे हैं. हालांकि, मौनी के बयान के बाद अब साफ हो गया है कि सेपरेशन की खबरें केवल अफवाह थीं। अभिनेत्री ने इन रिपोर्ट्स को पूरी तरह निराधार बताया है.
2022 में हुई थी शादी
बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में गोवा में बेहद शानदार तरीके से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है.
करियर में व्यस्त हैं मौनी
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय लगातार कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी ने अपनी एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का दिल जीता है। फैंस अब भी उनकी आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल, मौनी रॉय के बयान ने उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिनमें उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे.