ईरान और इजराइल के बीच छिड़े युद्ध के बीच छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का एक परिवार वहां फंसा हुआ है। रायपुर के जेल अधिकारी की बेटी, दमाद और दो पोते ईरान के कुम्म शहर में हैं। परिवार का बुधवार दोपहर से संपर्क टूट चुका है और अब भारत सरकार से
मदद की गुहार लगाई गई है।
रायपुर
और दमोह का परिवार
संकट में
ईरान में फंसे इस परिवार में रायपुर सेंट्रल जेल में कार्यरत एक कर्मचारी की बेटी ऐमन जैदी, दामाद एजाज जैदी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं। एजाज जैदी मध्यप्रदेश के दमोह जिले के मूल निवासी हैं और वे अपनी पत्नी के साथ पढ़ाई के सिलसिले में ईरान के कुम्म शहर में रह रहे थे।
बुधवार
दोपहर से टूटा संपर्क
परिवार ने बताया कि बुधवार दोपहर के बाद से ऐमन और एजाज से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। किसी भी कॉल, मैसेज या अन्य माध्यम से कोई बातचीत नहीं हो पा रही है। इस स्थिति में परिवार बेहद परेशान है और हर पल अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है।
भारत
सरकार से लगाई मदद
की गुहार
परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों से अपील की है कि वे तत्काल हस्तक्षेप करें और युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे परिवार को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए। परिवार का कहना है कि जैसे अन्य छात्रों को विशेष फ्लाइट से निकाला गया, वैसे ही उनके बच्चों को भी निकाला जाए।
ईरान से लौटे छात्रों ने बताई जमीनी हकीकत
भारत सरकार के प्रयासों से अब तक कई भारतीय छात्रों को ईरान से सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। लौटे छात्रों ने बताया कि ईरान में हालात बेहद भयावह हैं – सायरन, बम धमाके और सैन्य गतिविधियों की आवाजें आम हैं। इन हालातों में भारत में फंसे परिवारों की चिंता और बढ़ गई है।