
विदिशा के खरीफाटक इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला के अवैध संबंध ने एक परिवार को उजाड़ दिया। पत्नी के संबंधों के चलते पति की हत्या हो गई और जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो सामने आया चौंकाने वाला सच। पति का कातिल, पत्नी का प्रेमी निकल और दोनों भागने की फिराक में थे।
घायल बबलू को अस्पताल ले जाया गया
विदिशा शहर का खरीफाटक इलाका… जहां चाकूबाजी की एक घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि महिला के अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान महिला के प्रेमी ने पति बबलू पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल बबलू को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई। पत्नी और उसके प्रेमी के भागने की सूचना पर पुलिस ने सिविल ड्रेस में अपनी टीम तैयार की। योजनाबद्ध तरीके से आरोपी की घेराबंदी की गई। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को भागते वक्त धर दबोचा। अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
“खरीफाटक क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और आरोपी अब सलाखों के पीछे है।”
पति की हत्या और पत्नी के अवैध संबंध का यह मामला विदिशा में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच में कई और राज़ सामने आ सकते हैं। फिलहाल आरोपी जेल में है और पूरे घटनाक्रम की गुत्थी सुलझाई जा रही है। अवैध संबंधों का यह खौफनाक अंजाम न सिर्फ समाज को झकझोर गया है, बल्कि यह सवाल भी छोड़ गया। प्यार के नाम पर हत्या… इंसानियत आखिर कहां खो रही है ?