अति भारी बारिश का तांडव: एमपी के कई जिलों में अलर्ट, अगले चार दिन संभलकर रहें,29 जून से 2 जुलाई तक आसमान से आफत बरसने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट भोपाल।मध्यप्रदेश में मानसून अब अपना रौद्र रूप दिखाने को तैयार है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में 29 जून से 2 जुलाई तक अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई इलाकों में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। लगातार बन रहे लो-प्रेशर एरिया के चलते बारिश का यह दौर और तेज होने वाला है। शुरुआत हो चुकी है, तेज बारिश से गिरे तापमान शनिवार की सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। नौगांव में सबसे ज्यादा 101.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं सतना में 91.5 मिमी और जबलपुर में 67.6 मिमी बारिश हुई। भोपाल, मंडला, टीकमगढ़ जैसे जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 29 जून से शुरू होगा बारिश का तांडव मौसम विभाग के मुताबिक 29 जून को गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और मंडला सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 जून और 1 जुलाई को चरम पर रहेगा बारिश का असर 30 जून को ग्वालियर, भिंड, दतिया, रीवा, पन्ना, दमोह, सीधी और शहडोल जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं 1 जुलाई को गुना, शिवपुरी, मंडला, पांढुर्णा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। 2 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का खतरा 2 जुलाई को नीमच, मंदसौर, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा उज्जैन, छतरपुर, कटनी, सिंगरौली, उमरिया और डिंडौरी जैसे क्षेत्रों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। एहतियात जरूरी, प्रशासन अलर्ट पर लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है। नदी-नालों के किनारे रह रहे लोगों को सचेत किया जा रहा है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
राज्य

लोकसत्य
रविवार, 29 जून 2025 • 4:02 pm
Share:
भोपाल।मध्यप्रदेश
में मानसून अब अपना रौद्र रूप
दिखाने को तैयार है। मौसम
विभाग ने प्रदेश के आधे से
अधिक जिलों में 29
जून
से 2 जुलाई
तक अति भारी बारिश की चेतावनी
जारी की है। इस दौरान कई इलाकों
में 8 इंच
तक पानी गिर सकता है। लगातार
बन रहे लो-प्रेशर
एरिया के चलते बारिश का यह दौर
और तेज होने वाला है।
शुरुआत
हो चुकी है,
तेज
बारिश से गिरे तापमान शनिवार
की सुबह से ही प्रदेश के कई
हिस्सों में मूसलाधार बारिश
देखने को मिली। नौगांव में
सबसे ज्यादा 101.8
मिमी
बारिश दर्ज की गई,
वहीं
सतना में 91.5
मिमी
और जबलपुर में 67.6
मिमी
बारिश हुई। भोपाल,
मंडला,
टीकमगढ़
जैसे जिलों में भी रुक-रुक
कर बारिश होती रही,
जिससे
तापमान में गिरावट दर्ज की
गई।
29
जून
से शुरू होगा बारिश का तांडव मौसम
विभाग के मुताबिक 29
जून
को गुना,
अशोकनगर,
शिवपुरी,
सतना,
सीधी,
सिंगरौली,
शहडोल
और मंडला सहित कई जिलों में
भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं
भोपाल, इंदौर,
ग्वालियर,
जबलपुर
सहित अन्य क्षेत्रों में भी
यलो अलर्ट जारी किया गया
है।
30
जून
और 1 जुलाई
को चरम पर रहेगा बारिश का
असर
30 जून
को ग्वालियर,
भिंड,
दतिया,
रीवा,
पन्ना,
दमोह,
सीधी
और शहडोल जैसे जिलों में भारी
बारिश की चेतावनी है। वहीं 1
जुलाई
को गुना,
शिवपुरी,
मंडला,
पांढुर्णा
और बालाघाट में अति भारी बारिश
का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया
है। इन जिलों में अगले 24
घंटे
में 8 इंच
तक बारिश हो सकती है।
2
जुलाई
तक जारी रहेगा बारिश का खतरा
2
जुलाई
को नीमच,
मंदसौर,
सिवनी,
मंडला
और बालाघाट जिलों में अति भारी
बारिश की संभावना है। इसके
अलावा उज्जैन,
छतरपुर,
कटनी,
सिंगरौली,
उमरिया
और डिंडौरी जैसे क्षेत्रों
में भी भारी बारिश की चेतावनी
दी गई है।
एहतियात
जरूरी, प्रशासन
अलर्ट पर लगातार
बारिश की संभावना को देखते
हुए प्रशासन को सतर्क रहने
की जरूरत है। नदी-नालों
के किनारे रह रहे लोगों को
सचेत किया जा रहा है। निचले
इलाकों में जलभराव की स्थिति
बन सकती है।