MP Police Final Result 2026 OUT: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
किसने किया टॉप
आपको बता दें कि इस बार सुनील मीना ने टॉप किया है। उन्होंने करीब 169 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर अंकित रघुवंशी और तीसरे स्थान पर दीपक जाट रहे। रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दिया गया है।
रिजल्ट की अच्छे से कर लें जांच
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा में प्राप्त कुल अंक, अभिभावकों का नाम आदि की जांच अच्छे से कर लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
बता दें कि एमपीईएसबी की ओर से पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 30 अक्टूबर को आयोजित कराई गई थी। परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर-की 17 दिसंबर को आयोजित कराई गई थी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7500 पद निकाले गए थे। जिसमें 6,525 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।