MP Police Result: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं कैप्चा कोड दर्ज करें।
STEP 4. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: India Post Vacancy: इंडिया पोस्ट GDS के 28740 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
इतने अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट
आपको बता दें कि मेरिट लिस्ट में दी गई डिटेल के मुताबिक पहले चरण की परीक्षा में कुल 59,438 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए हैं। शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में शामिल होंगे। रिजल्ट पीडीएफ में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने दूसरे चरण के लिए क्वालिफाई किया है।
इस दिन हुई थी परीक्षा
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक मध्य प्रदेश के 11 शहरों में किया गया था। एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट के लिए परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 तक आयोजित हुई।
इतने लाख लोगों ने दी परीक्षा
इस परीक्षा के लिए कुल 9 लाख 78 हजार 59 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें से 6 लाख 85 हजार 504 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। यह भर्ती परीक्षा पुलिस मुख्यालय, गृह मंत्रालय (पुलिस), मध्य प्रदेश सरकार के अंतर्गत 7500 कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।