
MP Police Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल ने एमपी पुलिस में एक और बंपर भर्ती का ऐलान किया है। एमपी कर्मचारी मंडल ने सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2025 रखी गई है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद सूबेदार या असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. इसके बाद लॉगिन कर मांगी गई जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।र दें.
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 500 पद भरे जाएंगे। जिसमें से सब इंस्पेक्टर के 472 पद हैं, जबकि सूबेदार के 28 पद हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा 9 जनवरी 2026 को होगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सामान्य वर्ग में 33 साल ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन के लिए जनरल श्रेणी एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। तो वहीं एससी/ एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 250 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा।