मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो सीमा हैदर–सचिन मीणा की कहानी से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। यहां एक 24 वर्षीय हिंदू युवती ने PUBG गेम खेलते-खेलते बिहार के मुस्लिम युवक से प्यार कर लिया। फिर परिजनों को बिना बताए बिहार जाकर युवक के साथ निकाह कर लिया। युवती बीते 25 मई से लापता थी और परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने युवती को झंझारपुर (बिहार) से बरामद किया। युवती ने बयान में प्रेम-निकाह की बात स्वीकार की है, जबकि परिजनों ने इसे लव जिहाद बताया है। मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है और कई सवालों को जन्म दे रहा है...
कैसे शुरू हुई
PUBG वाली मोहब्बत?
चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम पतरेई की रहने वाली 24 वर्षीय युवती की दोस्ती PUBG गेम के दौरान बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर निवासी मुस्लिम युवक से हुई। बातचीत का सिलसिला चला और जल्द ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। युवती ने युवक को कटनी मिलने बुलाया और घर से शॉपिंग का बहाना बनाकर निकली। इसके बाद वह युवक के साथ बिहार चली गई।
बिहार पहुंचकर की निकाह, पुलिस को दी जानकारी
झंझारपुर पहुंचने के बाद युवती ने युवक से मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कर लिया। जब परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, तब पुलिस ने जांच शुरू की। लोकेशन ट्रेस कर युवती को बिहार से बरामद किया गया। पुलिस ने युवती को उमरिया लाकर न्यायालय में बयान दर्ज कराए, जिसमें उसने खुद से निकाह करने की बात कही।
पिता का आरोप–
बेटी फंसी लव जिहाद
में
हालांकि युवती ने अपने बयान में प्रेम और रजामंदी से निकाह की बात कही है, लेकिन पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को “लव जिहाद” में फंसाया गया है। उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार किया लेकिन निजी रूप से चिंता जाहिर की। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ कि युवक ने अपनी असल पहचान पहले बताई थी या नहीं।
सीमा हैदर से
तुलना, लेकिन मामला अलग
यह पूरा मामला पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की कहानी से मेल खाता है, लेकिन फर्क ये है कि यहां सीमा नहीं, बल्कि एक राज्य की सीमा पार हुई है। सीमा हैदर पाकिस्तान की नागरिक थीं और उन्होंने हिंदू लड़के से शादी की थी। यहां युवती हिंदू है और युवक मुस्लिम, लेकिन दोनों भारत के नागरिक हैं। फिर भी सोशल मीडिया पर इसे ‘MP की सीमा हैदर’ कहा जा रहा है।