अगर आपकी लव लाइफ में बार-बार आ रही है दरार और आप अपने रिश्ते को अमर बनाना चाहते हैं, तो आपको एक बार मध्य प्रदेश के इस रहस्यमयी कुंड में जरूर नहाना चाहिए। शिवपुरी जिले में स्थित भदैया कुंड को ‘प्यार जोड़ने वाला कुंड’ कहा जाता है। यहां स्नान करने से प्रेमी-प्रेमिका के बीच सभी मनमुटाव हमेशा के लिए खत्म हो जाते हैं। हालांकि सांइस इसे आज भी कौरी कल्पना मानता है. लेकिन लोगों का कहना है कि उन्होने इसे आजमाकर देखा है. यहां नहाने के बाद से से सारे गिले-शिकवे झगडे मिट जाते हैं. आइये जानते हैं कहां स्थित है ये लव कुंड?
कहां है ये अनोखा ‘लव कुंड ?
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित भदैया कुंड प्राकृतिक रूप से बना एक झरनानुमा ताल है, जिसे लवर्स के लिए खास माना जाता है। इसे ‘प्यार बढ़ाने वाला कुंड’ कहा जाता है क्योंकि यहां स्नान करने वाले प्रेमी जोड़े जीवनभर एक-दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं।
क्यों माना जाता है ये कुंड चमत्कारी ?
लोक मान्यताओं के अनुसार, सदियों पहले दो प्रेमियों ने यहां आकर तप किया था और वरदान मांगा था कि यहां नहाने वाला हर जोड़ा अपने प्रेम को अमर बना सके। तभी से यह मान्यता चली आ रही है कि इस कुंड का जल प्रेम संबंधों को मजबूत करता है।
रिश्तों की दरार करता है दूर
भदैया कुंड सिर्फ नहाने के लिए नहीं, बल्कि विश्वास और भावना का प्रतीक भी है। ऐसा कहा जाता है कि जो कपल यहां स्नान करता है या पानी पीता है, उनके बीच लड़ाई-झगड़े की नौबत नहीं आती और रिश्तों में नई ऊर्जा भर जाती है।
कब आएं यहां ?
यह कुंड बरसात के मौसम में सबसे सुंदर और प्रभावशाली रूप में होता है। चट्टानों के बीच से बहता पानी मानसून में यहां जीवन देता है, वहीं अन्य महीनों में पानी की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए जुलाई से सितंबर तक का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है।
‘लव वॉटर’ की विदेश तक मांग
भदैया कुंड के जल को ‘लव वॉटर’ कहा जाता है और इसकी ख्याति देश ही नहीं, विदेशों तक फैली हुई है। कुछ लोग इसे बोतल में भरकर साथ ले जाते हैं और मानते हैं कि यह जल प्रेम को स्थायित्व देने वाला होता है।