आईपीएल 2026 में एमएस धोनी अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। चोट के कारण वह टीम से बाहर हैं और हैरानी की बात यह है कि मैच डे पर वह स्टेडियम भी नहीं पहुंच रहे। इसको लेकर फैंस के बीच काफी सवाल उठ रहे थे कि आखिर माही टीम के साथ ड्रेसिंग रूम में क्यों नजर नहीं आ रहे हैं।
कोच ने बताई असली वजह
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने इस पर बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक, धोनी खुद नहीं चाहते कि उनकी मौजूदगी टीम के लिए ध्यान भटकाने का कारण बने। अगर वह स्टेडियम आते हैं, तो कैमरे और फैंस का पूरा फोकस उन पर रहता है, जिससे बाकी खिलाड़ियों पर दबाव बन सकता है।
टीम पहले, खुद बाद में
हसी ने बताया कि धोनी हमेशा टीम को प्राथमिकता देते हैं। वह चाहते हैं कि खिलाड़ी बिना किसी बाहरी दबाव के अपना खेल खेलें। हालांकि, कोच ने यह भी माना कि ड्रेसिंग रूम में धोनी की मौजूदगी टीम के लिए फायदेमंद होती, क्योंकि उनका अनुभव और आत्मविश्वास खिलाड़ियों को मजबूत बनाता है। लेकिन यह फैसला खुद धोनी ने टीम के हित में लिया है।
इसे भी पढ़ें : Hardik Pandya के खराब फॉर्म पर बड़ा खुलासा, अश्विन ने बताई कमजोरी, भारी बल्ला बना परेशानी और टीम पर भी पड़ा असर
वापसी पर बड़ा अपडेट
धोनी की फिटनेस को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। हसी के अनुसार, उनकी रनिंग और फिटनेस में सुधार हो रहा है और वह जल्द ही वापसी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि आने वाले मैचों में वह खेलते नजर आ सकते हैं। टीम को भी उनकी सख्त जरूरत है, क्योंकि चेन्नई का प्रदर्शन अभी तक औसत रहा है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें जीत की जरूरत है।