
Muhurat-Trading : भारतीय शेयर बाजार में आज रौनक बनी रही। मुहूर्त ट्रेडिंग को लेकर लोगों में उत्सुकता था। मंगलवार को बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुआ। सत्र में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स की शुरुआत 84,484.67 पर हुई। दिन के वक्त 84,665.44 का हाई बनाया। अंत में 62.97 अंक की तेजी के साथ 84,426.34 पर बंद हुआ। निफ्टी की शुरुआत 25,901.20 पर हुई। दिन के वक्त 25,934.35 के उच्चतम स्तर को छुआ। 25.45 अंक की तेजी के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ। बाजार में तेजी को मेटल और फार्मा शेयरों ने आगे बढ़ाया। निफ्टी मेटल 0.40 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी ऑटो, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी हरे निशान पर बंद हुए।
जानें लूजर्स और गेनर्स कंपनियों की लिस्ट
सेंसेक्स पैक में कुछ कंपनियां गेनर्स की लिस्ट में हैं। ये कपंनिया हैं, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, एलएंडटी, बीईएल, एसबीआई, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट थे। वहीं लूजर्स की श्रेणी में कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, टीसीएस, टाइटन, एशियन पेंट्स और इटरनल (जोमैटो) को रखा जा सकता था।
लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन बेहतर रहा। निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,972 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,300 पर क्लोज हुआ।
भारतीय स्टॉक मार्केट की स्थिरता को तय करता है
हर वर्ष दीपावली के मौके पर नए संवत (हिंदू नवर्ष) की शुरुआत होती है। इस दौरान निवेश को शुभ माना गया है। इसके कारण एक्सचेंजों की ओर से एक घंटे का विशेष सत्र का अयोजन किया जाता है। इसे मुहूर्त ट्रेडिंग का नाम दिया गया है। अक्सर इस विशेष सत्र को दीपावली के दिन शाम के वक्त आयोजित किया जाता रहा है। मगर 2025 में इसे दोपहर को रखा गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, शुभ मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार का सकारात्मक बंद होना, वैश्विक अस्थिरता के बीच भारतीय स्टॉक मार्केट की स्थिरता को तय करता है।