Mukul Dev: फिल्मी दुनिया के जाने माने अभिनेता मुकुल देव का निधन की खबर सुनते ही पूरा बालीवुड शोक में डुब गया.... मुकुल देव ने भारतीय सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर हर भूमिका से लोगों का ध्यान खींचा और तारीफें बटोरीं.... बताते चलें मुकुल देव का निधन शुक्रवार की रात को हुआ अभी तक उनके निधन का कारण नहीं पता चला है। हालांकि, कहा जा रहा है कि वह पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं थे। तबीयत खराब होने की वजह से वह अस्पताल में भी भर्ती हुए थे.....
तस्वीरें की शेयर
मनोज बाजपेयी ने मुकुल देव के निधन पर एक भावुक पोस्ट में तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "मैं जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं है। मुकुल एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था। बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। उनके परिवार और इस नुकसान से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति की प्रार्थना करता हूं। मिस यू मेरी जान। जब तक हम फिर से नहीं मिलते। ओम शांति......
कई मूवीज में बटोरीं थी सुर्खियां
मुकुल देव ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी शोज से की थी...वह कई टीवी शोज में नजर आए और फिर फिल्मों में अपनी शुरुआत की... उनकी पहली फिल्म थी दस्तक जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। उन्होंने किला, वजूद, कोहराम, मुझे मेरी बीवी से बचाओ और सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में काम किया... उनके फेमस टीवी शोज में प्यार जिंदगी है, कहानी घर घर की और कहीं दिया जले कहीं जिया से काफी सुर्खियां बटोरी...