Must Watch on OTT : साउथ सिनेमा की फिल्मों के बारे में बात करें तो वह हिंदी सिनेमा के मुकाबले अधिकतक सस्पेंस थ्रिलर के मामले में आगे रही है. सिनेमाघरों से लेकर OTT Platform तक साउथ फिल्मों का ही बोलबाला रहा है. लेकिन हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों ने साउथ फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. जिनमें बहतरीन सस्पेंस थ्रिलर देखने को मिलता है. आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करेंगे जिन्हें 8 साल पहले पर्दे पर उतारा गया था.
कमाल की बात है जिस फिल्म को 8 साल पहले रिलीज किया गया था, उनको आज भी लोग ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं. तो आइए जानते हैं उन खास सस्पेंस थ्रिलर हिंदी फिल्म के बारे में -
बार - बार देखना पसंद करते हैं लोग
2 घंटे 36 मिनट की यह फिल्म है, फिल्म की कहानी इतनी दिलचस्प है कि ये समय कब निकल गया पता ही नहीं चलेगा. इसमें न तो एक्शन सीन हैं, न कोई प्रेम कहानी, न को शोर मचाने वाले गाने. यह केवल एक सिंपल परिवार के इर्द - गिर्द घूमने वाली मूवी है. हंसी खुशी से रहने वाला यह परिवार, जिसमें एक दिन ऐसा क्या ट्वीस्ट आ जाता है. जिससे पूरा परिवार हिल जाता है.
इस फिल्म की कहानी में आपको हर कदम पर कमाल का ट्वीस्ट और टर्न देखने को मिलेगा. अगले ही पल क्या हो जाए कोई समझ ही नहीं पाता. कहानी की एंडिंग कमाल की है. जो आप सोच भी नहीं सकते. कुल मिलाकर यह कि आपको यह फिल्म बार - बार देखने का मन करेगा. इसको आप अपने परिवार के साथ भी देख सकते हैं.
जानें फिल्म का नाम
अब इतना बता दिया है तो कुछ लोग समझ ही गए होंगे. लेकिन जिनको अब तक नहीं मालूम चला तो बता दें, साल 2022 में आई इस कमाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का नाम है दृश्यम 2 . जी हां... बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की इस फिल्म के अब तक दो भाग आ चुके हैं. साल 2015 में दृश्यम को रिलीज किया गया था. जो बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई.