
प्रदेश के कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने गायत्री मंत्र का जाप कर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 5.63 करोड रुपए की लागत से बनने वाले मीटिंग हॉल और गेस्ट हाउस का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा बताया गया कि आज राजकीय आईटीआई कैम्पस परिसर में जिस मीटिंग हॉल, पार्किंग सहित गेस्ट हाउस निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जा रहा है, वह पूरे प्रदेश के अन्दर किसी भी आईटीआई में पहले सभा कक्ष और गेस्ट हाउस होगा।
कार्यशाला का लोकार्पण भी किया गया था
प्रदेश की किसी आईटीआई में ऐसा मीटिंग हॉल, पार्किंग सहित गेस्ट हाउस नहीं है, जोकि मुजफ्फरनगर आईटीआई में बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि उद्यमियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 11 मार्च 2025 को सृष्टिकर्ता, वास्तुकार एवं देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा आधुनिक कार्यशाला का लोकार्पण भी किया गया था, उक्त आधुनिक कार्यशाला में नई-नई तकनीकी की मशीने/साज-सज्जा एवं ऐसे उपकरण है, जोकि प्रदेश के अन्दर किसी संस्थान की कार्यशाला में नही है।
आधुनिक कार्यशाला का उद्देश्य उद्योगो की आवश्यकता के अनुरूप कौशल अर्जित करने, तकनीकी और औद्योगिक अभिव्यक्त उत्पन्न कर स्वरोजगार के लिये सक्षम बनाने एवं औद्योगिक उत्पाद की मात्रा व गुणवत्ता बढाने के लिये प्रशिक्षण देना तथा प्रशिक्षार्थियो को ज्ञान के साथ कौशल अर्थात् कार्यों को स्वयं द्वारा सम्पादित करने की सक्षमता प्रदान करने का अवसर प्रदान करना है। शिलान्यास कार्यक्रम में सहारनपुर के मंडलायुक्त अटल कुमार राय, जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्याल, आईएमसी चेयरमैन राजेश जैन (लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष), जिलाध्यक्ष जगमोहन गोयल, आईआईए चेयरमैन अमित जैन, पवन गोयल, उद्यमी सतीश गोयल एवं भीमसैन कंसल, राजन अग्रवाल, विपुल भट्नागर, सुरेन्द्र अग्रवाल, कुशपुरी, भाजपा नेता अजय सागर, शहर के चारों मंडल अध्यक्ष प्रवीन खेडा, दीपक मित्तल अमित शास्त्री, नन्द किशोर, पीयूष अग्रवाल (मूलचन्द रिजॉर्ट्स), संजय गर्ग के साथ जनपद में संचालित अधीनस्थ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।