Muzaffarnagar News: जनपद के थाना भोपा क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ के जंगल मे प्रधान के देवर योगेश चौहान का शव प्रहरी मचान पर फांसी से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गये और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रारम्भिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गयी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
अपने खेतों पर रखवाली करने गया था
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ निवासी 36 वर्षीय योगेश चौहान पुत्र पृथ्वी सिंह खेती-बाड़ी कर परिवार की गुज़र बसर करता था।प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश चौहान गुरुवार की शाम भोजन करने के बाद अपने खेतों पर रखवाली करने गया था। शुक्रवार की सुबह सवेरे आसपास के किसान जंगल में पहुंचे तो उन्होंने योगेश चौहान के शव को प्रहरी मचान की लड़कियों पर फांसी से लटका हुआ देखा।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर पहुंचे परिजन योगेश के शव को फांसी पर लटका देख सन्न रह गए। मृतक के भाई व प्रधान पति संजय सिंह चौहान ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को उतारकर प्रारम्भिक जांचकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थाना प्रभारी निदेशक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा जिसके बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में मचा कोहराम
मृतक अपने परिवार में माता विद्यावती पत्नी पत्नी सरिता व पुत्री भावना 7 वर्ष पूर्वी पांच वर्ष पुत्र सहदेव तीन वर्ष को छोड़ गया है। पोस्टमार्टम के बाद योगेश का शौक घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया शुक्रताल शमशान घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।परिजनों ने योगेश की हत्या करने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। अंतिम संस्कार में पहुंचे भाजपा नेता अमित राठी, योगेश प्रधान, बिन्नू राठी, संजय चौहान, बुद्धराम चौहान, प्रधान प्रीतम चौहान, नरेंद्र वाल्मीकि, ओमपाल चौहान, नरदेव सिंह, अंगूर सिंह, श्रीपाल,पप्पू मास्टर, मदनपाल आदि मौजूद रहे।