नागालैंड के मंत्री टेम्जेन इमना अलोंग ने बांग्लादेशी कट्टरपंथियों को चुनौती देते हुए कहा, "नेक काटना हम जानते हैं. घटोत्कच और हिडिम्बा को देखकर सीखो"। उन्होंने कहा कि भारत ने बांग्लादेश को 1971 में आजादी दिलाई थी, इसलिए उन्हें भारत के खिलाफ बोलने से पहले सोचना चाहिए। तेमजेन ने कहा, 'उन्होंने हमारी ताकत नहीं देखी है. अगर उन्होंने घटोत्कच और हिडिम्बा नहीं देखे हैं, तो उनका स्वागत है. हम उन्हें दिखाएंगे कि हम क्या कर सकते हैं. हम गर्व से कहते हैं कि हम भारतीय हैं और भारत का अभिन्न हिस्सा हैं.'
"चिकन्स नेक" को लेकर धमकी
अलोंग ने कहा कि बांग्लादेशी कट्टरपंथी "चिकन्स नेक" को लेकर धमकी दे रहे हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि नागालैंड और आसपास के राज्य भारत के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, "हमारे लिए कोई 'चिकन्स नेक' नहीं है - यह शब्द मीडिया ने दिया है"।
हिडिम्बा और घटोत्कच का किया जिक्र
उन्होंने महाभारत के पात्र घटोत्कच और हिडिम्बा का ज़िक्र करते हुए पूर्वोत्तर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मजबूती को सामने रखा। मंत्री ने कहा कि महाभारत के अनुसार, हिडिम्बा असम-नागालैंड क्षेत्र की दिमास जनजाति से ताल्लुक रखती थीं। वहीं घटोत्कच इसी धरती से जुड़े हैं।
घटोत्कच और हिडिम्बा पूर्वोत्तर से आते थे
महाभारत के अनुसार, घटोत्कच और हिडिम्बा पूर्वोत्तर से आते थे। हिडिम्बा, जो भीम की पत्नी और घटोत्कच की माता थीं, वह असम और नागालैंड की दिमासा जनजाति से जुड़ी थीं. उन्होंने ये साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी ने भारत की अखंडता को कमजोर किया तो उनकी सबसे बड़ी गलती होगी.