Bank Jobs: बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां नैनीताल बैंक ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट, प्रोबेशनरी ऑफिसर और रिस्क ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 185 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 जनवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले nainitalbank.bank.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से सबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: KVS VACANCY: केंद्रीय विद्यालय में 2499 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अल्पाई, इस दिन होगी परीक्षा
शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होना अनिवार्य है। साथ ही, कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता भी तय की गई हैं, जिनकी जानकारी उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में पढ़ सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
बता दें कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए कुल 145 मिनट का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे।