NALCO Vacancy 2026: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने Graduate Engineer Trainee यानी GET के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 110 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्र्क्रिया आज यानि 2 जनवरी सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जनवरी तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास फुल टाइम रेगुलर B.E. या B.Tech डिग्री होना जरूरी है। सामान्य, EWS और OBC (NCL) वर्ग के लिए कम से कम 65 प्रतिशत अंक मांगे गए हैं, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 55 प्रतिशत रखी गई है। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह GATE 2025 स्कोर पर आधारित है। केवल GATE 2025 का स्कोर ही मान्य होगा।
यह भी पढ़ें: MPPSC Recruitment: MPPSC राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
एक साल की दी जाएगी ट्रेनिंग
आपको बता दें कि इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पहले एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन्हें Assistant Manager के पद पर E1 ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा। GET पद पर ट्रेनिंग के दौरान वेतन 40 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति माह तक तय किया गया है इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए रखे गए हैं, जबकि इलेक्ट्रिकल और केमिकल इंजीनियरिंग के लिए भी अच्छी संख्या में वैकेंसी निकली हैं।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि SC, ST, दिव्यांग और विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 100 रुपये देना होगा। फीस का भुगतान SBI Collect के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।