नमक खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ साथ आपकी तिजोरी भी भर सकता है। इसके लिए ज्योतिष में कुछ चमत्कारिक उपाय बताए गए हैं। नमक और खाने का साथ बहुत पुराना है, नमक के बिना खाने और स्वाद की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में नमक को चंद्र और शुक्र ग्रह से संबंधित माना गया है और इसके कुछ आसान उपाय आपके जीवन की कई समस्याओं को खत्म कर सकते हैं। ये टोटके न सिर्फ आर्थिक तंगी को दूर करते हैं, बल्कि घर की नकारात्मकता, झगड़े और बीमारियों से भी छुटकारा दिला सकते हैं। आइए जानते हैं नमक के पांच चमत्कारी उपाय जो घर में शांति, सुख और समृद्धि ला सकते हैं।
झगड़े और कलेश दूर करने के लिए
अगर आपके घर में आए दिन लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो यह उपाय आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है। एक कांच की छोटी कटोरी में सेंधा नमक भरकर बेडरूम में रख दें। यह नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और सकारात्मकता का संचार करता है, जिससे घर में शांति बनी रहती है। हर 7 दिन में नमक को बदलना चाहिए।
बुरी नजर से बचाव
नमक का उपाय बहुत कारगर है। इसके लिए हाथ में थोड़ा सा नमक लें और उसे उस व्यक्ति के सिर से 7 बार वार दें। फिर नमक को फ्लश कर दें। इससे नजर दोष से राहत मिलती है।
नकारात्मकता दूर करने का उपाय
घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए हफ्ते में दो दिन, जैसे सोमवार और शनिवार को, पोंछा लगाते समय पानी में एक चम्मच नमक मिला लें। लेकिन इस उपाय को कभी भी रविवार और गुरुवार को ना करें। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
धन प्राप्ति और बरकत का उपाय
अगर आपके घर में पैसा नहीं टिकता या हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है, तो एक कांच की कटोरी में थोड़ा सा नमक रखें और उसमें चार से पांच लौंग डालें। अब इसे घर के ऐसे कोने में रखें जहां कोई जल्दी हाथ न लगाए। यह टोटका घर में लक्ष्मी का वास करता है और पैसों की स्थिरता लाता है।
बीमारी से बचाव करने के लिए
अगर आप बार-बार बीमार हो रहे हैं तो सिरहाने कांच की कटोरी में नमक रखकर सोएं।समय-समय पर नमक बदलते रहें। यह आपकी रक्षा और सुरक्षा दोनों करेगा