
Indian Railway: दिल्ली-एनसीआर और मेरठ को जोड़ने वाला नमो भारत रेल और मेरठ मेट्रो प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. इस अनोखे प्रोजेक्ट का उद्घाटन जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। यह कॉरिडोर 82 किलोमीटर का है। इसमें से 55 किलोमीटर पर नमो भारत रेल पहले से चल रही है। अब मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक यानि 21 किलोमीटर के ट्रैक पर मेरठ मेट्रो की शुरूआत होनी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस माह के आखिरी तक सराय काले खां से मेरठ तक पूरा कॉरिडोर आरंभ होगी।
इतनी लागत में तैयार ट्रैक
मेरठ मेट्रो का ट्रैक 21 किलोमीटर तक का होगा। इसमें 13 स्टेशन होंगे. इनमें मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो को शामिल किया गया। दिल्ली से मेरठ के रूट पर सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई कई बड़े स्टेशन होने वाले हैं. मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम पर नमो भारत और मेट्रो दोनों की सेवाएं होंगी। इस प्रोजेक्ट की नींव 8 मार्च 2019 को रखी थी, और इसकी लागत 30,274 करोड़ रुपये है.
मेट्रो का डिजाइन है खास
मेरठ मेट्रो का डिज़ाइन काफी खास माना गया है. इसमें तीन कोच वाली ट्रेनों को रखा गया है, जो दिल्ली मेट्रो की 6-8 कोच वाली ट्रेनों भी से छोटी हैं. ट्रेनों की डिज़ाइन भारत में बनी एयरोडायनामिक है, जो हवा का प्रतिरोध को कम करने में सक्षम है. इनकी ऑपरेशनल स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा और डिज़ाइन स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटा रखी है।