NASA Summer Internship 2026: स्पेस और साइंस में करियर बनाने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, NASA ने साल 2026 के लिए समर पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम के जरिए छात्रों को NASA के साथ काम करने और असली प्रोजेक्ट्स पर अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NASA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए सबसे पहले NASA की आधिकारिक इंटर्नशिप वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद वहां OSTEM सेक्शन में जाकर समर 2026 इंटर्नशिप चुनें अपना अपडेटेड रिज्यूमे और कवर लेटर तैयार करें। तय समय सीमा से पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करें। तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन
इस इंटर्नशिप के लिए केवल STEM बैकग्राउंड होना जरूरी नहीं है। कॉलेज में पढ़ रहे ऐसे स्टूडेंट्स जो अलग-अलग एकेडमिक बैकग्राउंड से आते हैं और जिनमें स्पेस, एविएशन और इनोवेशन को लेकर गहरी दिलचस्पी है, वे सभी आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को NASA के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। उन्हें रिसर्च प्रोजेक्ट्स, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और कई अहम मिशनों से जुड़े कार्यों में शामिल किया जाएगा, जिससे उनकी स्किल्स और ज्ञान दोनों मजबूत होंगे।
यह भी पढ़ें: UPSC Jobs: यूपीएससी ने IES और ISS के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
स्टाइपेंड भी दिया जाएगा
आपको बता दें कि NASA की यह इंटर्नशिप पेड प्रोग्राम है, इसमें चयनित छात्रों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को इंटरनेशनल स्तर पर काम करने का अनुभव मिलेगा, जिससे उनके करियर को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।
चयन प्रक्रिया
इस इंटर्नशिप में उम्मीदवारों का चयन छात्रों के एकेडमिक रिकॉर्ड, पर्सनल स्टेटमेंट, रिसर्च या प्रोजेक्ट अनुभव और उनकी स्किल्स को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इसलिए आवेदन करते समय छात्रों को अपने अनुभव और उपलब्धियों को सही तरीके से बताना है।