National Sanskrit University Recruitment 2025: नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी तिरुपति ने एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 12 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट nsktu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nsktu.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अपनी बेसिक जानकारी भरकर प्रोफाइल पूरी करें। फिर वैकेंसी ब्राउजर में पद की डिटेल भरें।
STEP 4. अब अपनी सभी निजी और शैक्षिक जानकारी भरें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि एसोसिएट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही मास्टर्स डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना चाहिए और टीचिंग या रिसर्च पद पर आठ साल का अनुभव होना आवश्यक है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री 55 प्रतिशत अंकों के साथ और नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) पास होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: PNB Recruitment 2025: पंजाब नेशनल बैंक में 700 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष अभ्यर्थियों को 800 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई फीस नहीं हैं।