Nobel Peace Prize 2026: भारतीय मूल की प्रसिद्ध दक्षिण अफ्रीकी जज और वकील नवनेथम नावी पिल्लै को वर्ष 2026 का शांति नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने शांति, न्याय और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए यह सम्मान दिया है।अहम बात यह भी है कि वे दक्षिण अफ्रीका के उच्च न्यायालय में पहली गैर-श्वेत महिला जज रही थीं। साथ ही नावी पिल्लै 2008 से 2014 तक संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (UN High Commissioner for Human Rights) के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
मंडेला का किया था बचाव
'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक नोबल कमेटी ने कहा, अपनी शुरुआती दिनों में नावी पिल्लै ने एक वकील के रूप में नेल्सन मंडेला और रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाने वाले कई राजनीतिक बंदियों का कानूनी बचाव किया था।
कितना मिलेगा प्राइस मनी
पुरस्कार के रूप में उन्हें 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोना यानि की लगभग 11.66 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह सम्मान उन्हें 10 दिसंबर को नार्वे की राजधानी ओस्लो में एक विशेष समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। बता दें, 2025 में वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को यह पुरस्कार दिया गया था।
कब हुआ था जन्म
नावी पिल्लै का जन्म 23 दिसंबर 1941 को दक्षिण अफ्रीका में एक भारतीय तमिल परिवार में हुआ था। बता दें, साहित्य, रसायन विज्ञान, भौतिकी और चिकित्सा के बाद यह शांति पुरस्कार इस सप्ताह दिया जाने वाला पांचवां नोबेल पुरस्कार है।