Navpancham Yog 2026: अगस्त की शुरुआत के साथ ग्रहों की चाल में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 2 अगस्त की रात मंगल ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के इस राशि परिवर्तन के बाद राहु के साथ नवपंचम योग का निर्माण होगा, जो 18 सितंबर तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को शुभ माना गया है। हालांकि मंगल और राहु दोनों ही पाप ग्रह माने जाते हैं, लेकिन विशेष परिस्थितियों में इनका संयोग कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम भी लेकर आता है। माना जा रहा है कि इस अवधि में मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोगों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए इस गोचर का प्रभाव सबसे पहले इसी राशि पर दिखाई दे सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। शेयर बाजार या निवेश से जुड़े लोगों को भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। तकनीकी और इंजीनियरिंग क्षेत्र में काम करने वालों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा सकता है।
मिथुन राशि
मंगल का प्रवेश आपकी ही राशि में होने से ऊर्जा और उत्साह बढ़ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने की संभावना है। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो उसके वापस मिलने के संकेत भी मिल सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को सकारात्मक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आपके फैसले अधिक प्रभावी साबित हो सकते हैं और पुरानी गलतियों से मिली सीख भविष्य में फायदा पहुंचा सकती है।
यह भी पढ़ें: अगस्त के पहले हफ्ते में इन 3 राशियों पर भारी पड़ सकते हैं ग्रहण और विष योग, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह योग भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। खासकर आईटी, टेक्नोलॉजी और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े छात्रों और पेशेवरों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं और कारोबार में विस्तार की योजनाएं भी सफल हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। कुछ लोगों को अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना भी बन सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय ऊर्जा और उत्साह से भरा रह सकता है। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आप पूरी लगन से प्रयास करेंगे और मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और यदि कहीं धन अटका हुआ है तो उसके मिलने की संभावना बन सकती है। परिवार का सहयोग भी मिलेगा, जिससे घर का माहौल पहले से बेहतर रह सकता है।