Navratri 2026 : शारदीय नवरात्रि का पर्व इस साल 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा और 19 अक्टूबर तक चलेगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस दौरान पूजा-पाठ के साथ कपड़ों के रंगों को लेकर भी खास उत्साह रहता है. मान्यता के अनुसार, हर दिन एक विशेष रंग से जुड़ा होता है और कई लोग उसी रंग के कपड़े पहनकर पूजा या गरबा-डांडिया में शामिल होते हैं.
पहला दिन – नारंगी रंग
11 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है. इस दिन नारंगी रंग पहनने की परंपरा है. यह रंग ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से जोड़ा जाता है। आप नारंगी साड़ी, सूट या ट्रेडिशनल लहंगा पहन सकती हैं.
दूसरा दिन – सफेद रंग
12 अक्टूबर को सफेद रंग पहना जाएगा. सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। पूजा के लिए सफेद सूट या साड़ी एक खूबसूरत विकल्प हो सकता है.
तीसरा दिन – लाल रंग
13 अक्टूबर को लाल रंग रहेगा. लाल रंग शक्ति, प्रेम और उत्साह से जुड़ा माना जाता है. इस दिन लाल चनिया-चोली या साड़ी से ट्रेडिशनल लुक बनाया जा सकता है.
चौथा दिन – रॉयल ब्लू
14 अक्टूबर को रॉयल ब्लू रंग पहनें। यह रंग शाही अंदाज और गहराई को दर्शाता है. गरबा नाइट के लिए इस रंग का लहंगा काफी आकर्षक लगेगा.
पांचवां दिन – पीला रंग
15 अक्टूबर को पीले रंग की बारी है. पीला रंग खुशी और सकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है। हल्दी या मस्टर्ड शेड के आउटफिट भी ट्राई कर सकती हैं.
छठा दिन – हरा रंग
16 अक्टूबर को हरा रंग रहेगा. इसे प्रकृति, विकास और नई शुरुआत से जोड़ा जाता है। ग्रीन साड़ी, सूट या लहंगा नवरात्रि के लिए अच्छा विकल्प है.
सातवां दिन – ग्रे रंग
17 अक्टूबर को ग्रे रंग पहना जाएगा. यह रंग संतुलन और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। सिल्वर ज्वेलरी के साथ ग्रे आउटफिट को स्टाइल किया जा सकता है.
आठवां दिन – पर्पल रंग
18 अक्टूबर को पर्पल रंग रहेगा. यह रंग रॉयल और आकर्षक लुक देता है। पर्पल लहंगा या साड़ी को ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं.
नौवां दिन – पीकॉक ग्रीन
19 अक्टूबर को पीकॉक ग्रीन रंग रहेगा. यह नीले और हरे रंग का खूबसूरत मिश्रण है और नवरात्रि के आखिरी दिन के लिए काफी खास लुक दे सकता है.
नवरात्रि में रंगों का रखें ध्यान
नवरात्रि के रंगों के अनुसार कपड़े पहनना धार्मिक परंपरा के साथ-साथ फैशन ट्रेंड भी बन चुका है. हालांकि इन रंगों को पहनना आस्था और व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है. आप अपने पसंदीदा आउटफिट, ज्वेलरी या दुपट्टे के जरिए भी दिन के रंग को अपने लुक में शामिल कर सकती हैं.