NEET PG Re-Exam 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेश इन मेडिकल साइंसेज ने जयपुर में तकनीकी कारणों से प्रभावित हुए उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। बता दें, यह परीक्षा केवल उन उम्मीदवारों के लिए है, जिनकी परीक्षा जयपुर स्थित iON Digital Zone Sitapura के दो सेंटर्स (TC 41682 और TC 41683) पर बिजली गुल होने के कारण पूरी नहीं हो सकी थी। अन्य छात्रों के लिए यह री एग्जाम लागू नहीं होगा।
नया एडमिट कार्ड जरूरी
बता दें कि NBEMS ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। नए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। पुराना एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा। उसी के अनुसार परीक्षा में उपस्थित होना होगा। NBEMS ने बताया है कि री-एग्जाम सेंटर की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।
जरूरी दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। बता दें, रिपोर्टिंग टाइम, एंट्री के नियम और अन्य दिशानिर्देश नए एडमिट कार्ड में दर्ज होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
क्या हुआ जयपुर सेंटर पर
आपको बता दें कि नीट पीजी की पीरक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड में होती है। जयपुर के एक सेंटर पर अचानक बिजली जाने से कंप्यूटर बंद हो गया और परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। अभ्यर्थियों को सेंटर पर ही बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। अभ्यर्थियों के अनुसार, परीक्षा सुबह नौ बजे की बजाए 10 बजे शुरू हो सकी। इसके बाद कंप्यूटर छह से सात बार बंद हुए।