NEET PG Result: मेडिकल के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस ने नीटी पीजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके आधार पर अभ्यर्थी MD, MS और PG डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले सकेंगे।
कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
2. इसके बाद 'NEET PG 2026 Result' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
नीट पीजी 2026 का कटऑफ कितना रहा
जनरल/ईडब्ल्यूएस- 50वां परसेंटाइल- कटऑफ 262
जनरल/पीडब्ल्यूबीडी- 45वां परसेंटाइल- कटऑफ 244
एससी/एसटी/ओबीसी और इन वर्गों के पीडब्ल्यूबीडी 44वां परसेंटाइल- कटऑफ 226
कब हुई थी परीक्षा
बता दें कि नीट पीजी मुख्य परीक्षा 30 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। जयपुर के कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित छात्रों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा कराई गई थी। नीट पीजी मुख्य परीक्षा में कुल कुल 2,73,096 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 2,65,980 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: Success Story: 16 सरकारी नौकरियां ठुकराईं, इसरो का ऑफर भी छोड़ा; जानिए IPS तृप्ति भट्ट की इंस्पारिंग स्टोरी
रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी
नीट पीजी रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा नाम, विषय, क्षेत्र, प्राप्त कुल अंक, परसेंटाइल, रैंक और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी दी गई है। NBEMS की ओर से जारी रिजल्ट मौजूदा 2026-27 एडमिशन सेशन के लिए मान्य है।