NCERT Syllabus: एनसीईआरटी ने कक्षा 9 के सिलेबस में अहम बदलाव किया है। अब 9वीं कक्षा के बच्चे किताबों में केवल पारंपरिक सिद्धांत ही नहीं बल्कि फाइनेंस और व्यवसाय के गुण भी सीखेंगे। एनसीईआरटी ने सोशल साइंस की नई बुक के पार्ट 2 के इकोनॉमिक्स खंड में दो जरूरी अध्याय जोड़े हैं। पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री संजीव सान्याल ने इस बदलाव की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इन किताबों में अब बिजनेस एक्टिवविटी और इनोवेशन को बहुत ही पॉजिटिव वे में समझाया गया है। ये टॉपिक्स बच्चों के जीवन में कई अहम भूमिका निभाएंगे और वास्तविक जीवन कौशल में उपयोगी साबित होंगे।
फाइनेंस मेनेजमेंट सीखेंगे छात्र
नए अध्याय में छात्रों को कम उम्र से ही फाइनेंस मेनेजमेंट के बारे में सिखाया जाएगा ताकि वह अभी से वित्तीय निर्णय लेना सीख सकें। इस अध्याय में छात्र फिक्स डिपॉजिट (FD) म्युचुअल फंड, बॉन्ड, शेयर और सरकारी बचत योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इसके अलावा बच्चों को निवेश और रिटर्न के बारे में भी जानकारी दी जाएगा। वहीं उन्हें इन्फ्लेशन और कंपाउंडिंग के प्रभाव के बारे में भी समझाया जाएगा।
लोन और EMI के बारे में भी दी जाएगी जानकारी
इस नए अध्याय में बच्चों को लोन, क्रेडिट कार्ड सिस्टम के बारे में भी पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही बच्चों को लोन की ईएमआई के बारे में भी समझाया जाएगा। वहीं बच्चों को डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स का अंतर भी समझाया जाएगा। इसके अलावा इनकम टैक्स और टैक्स स्लैब के बारे में भी ज्ञान दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Agnipath Scheme: अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला; सरकार ने दी 2 साल के एक्सटेंशन को मंजूरी, जानिए नया नियम
बच्चे सीखेंगे स्टार्टअप की दुनिया
नए बिजनेस आइडिया किस तरह काम करते हैं इसके बारे में भी बच्चों को इस नए अध्याय में विस्तार से समझाया जाएगा। साथ ही स्टार्टअप कैसे शुरू करें और यह कैसे काम करता है इसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस अध्याय में बच्चों को कल्पना करने को कहा जाता है कि एक मेले में युवा एंटरप्रनयोर्स नींबू पानी का स्टोर लगा रहे हैं। उन्हें बिक्री मूल्य और सामग्री के बारे में समझाया जाता है साथ ही प्रॉफिट के बारे में भी विस्तार से समझाया गया है। वहीं बेकरी स्टोर का उदाहरण देकर भी बच्चों को इन सभी बीतों की जानकारी दी गई है।