NCERT Diploma Course: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 6 से 8 तक साइंस पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक खास ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स का नाम डिप्लोमा कोर्स इन टीचिंग ऑफ साइंस एट मिडिल स्टेज रखा गया है। यह प्रोग्राम सेशन 2026-27 के लिए है और इसकी पूरी पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से होगी। बता दें, यह प्रोग्राम शिक्षकों को साइंस के विषयों की समझ मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर तरीके से पढ़ाने की तकनीक सीखने मौका देगा।
कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 नवंबर तय की गई है। कोर्स की शुरुआत 16 नवंबर से होगी और 31 अगस्त 2017 तक चलेगा।
कौन कर सकता है कोर्स
इस कोर्स में इन-सर्विस और प्री-सर्विस दोनों तरह के टीचर शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा B.Sc की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार और एजुकेशन में डिप्लोमा/डिग्री कर चुके शिक्षक भी इसमें शामिल हो सकते हैं। साथ ही साइंस एजुकेशन से जुड़े लोग भी इसमें एडमिशन ले सकते हैं। हालांकि एनसीईआरटी ने स्पष्ट किया है कि यह केवल शिक्षकों की नॉलेज और प्रोफेशनल स्किल्स बढ़ाने का कोर्स है। इसे शिक्षक भर्ती की किसी जरूरी योग्यता या छूट का आधार नहीं बनाया जा सकता।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का तीखा पलटवार, बोले- 'पहले अपना नेम टैग लगाओ'
40 सप्ताह का कोर्स
बता दें कि यह कोर्स कुल 40 सप्ताह और 40 मॉड्यूल का होगा। हर सोमवार को एक नया मॉड्यूल मिलेगा, जिसे 1 सप्ताह में पूरा करना होगा। हर सप्ताह करीब 6 से 8 घंटे पढ़ाई के लिए देने होंगे। हर मॉड्यूल के अंत में एक ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा, जो 15 दिनों तक पोर्टल पर उपलब्ध होगा। सभी 40 मॉड्यूल और उनके ऑनलाइन टेस्ट पूरे करने वाले प्रतिभागी ही फाइनल एग्जाम दे सकेंगे। फाइनल एग्जाम की तारीख अलग से घोषित की जाएगी।
कोर्स में शामिल विषय
कोर्स में साइंस के कई जरूरी विषय शामिल किए गए हैं. इनमें भौतिक और रासायनिक परिवर्तन, अम्ल-क्षार और लवण, धातु-अधातु, गति और बल, द्रव्य का दबाव, ऊर्जा, ऊष्मा और तापमान जैसे विषय है।
कोर्स की फीस
इस कोर्स की कुल 2000 रुपये फीस है। इसके अलावा कोई अन्य चार्ज नहीं लगेगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। फीस जमा करने के 1 हफ्ते के अंदर आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर NCERTX की तरफ से एनरोलमेंट की जानकारी भेज दी जाएगी। उम्मीदवारों को पेमेंट और आगे की प्रक्रिया में एक ही ईमेल आईडी इस्तेमाल करने की सलाह दी है।