NCERT Class 9 New Book: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए सामाजिक विज्ञान की नई पाठ्यपुस्तक का दूसरा भाग जारी कर दिया है। इस किताब का शीर्षक "Understanding Society-India and Beyond, Part 2" रखा गया है। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF-SE 2023) के तहत पाठ्यक्रम में किए जा रहे सुधारों का हिस्सा है।
कहां से खरीदें यह नई किताब
एनसीईआरटी के अनुसार छात्र, टीचर्स और पेरेंट्स इस किताब को 29 सितंबर यानी आज से खरीद सकते हैं। छात्र और पेरेंट्स इस एनसीईआरटी पब्लिकेशन डिवीजन के आउटलेट्स और अधिकृत विक्रेताओं से खरीद सकते हैं. इसके अलावा एनसीईआरटी किताब को एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन के जरिए भी खरीदा जा सकेगा NCERT ने परामर्श दिया है कि किताब केवल अधिकृत बिक्री माध्यमों से ही खरीदें।
गुमनाम नायकों और वीरांगनाओं की गाथा
इस नई किताब में भारतीय इतिहास के विभिन्न दौर और समाज में हुए बदलाव के साथ प्रतिरोध की घटनाओं को भी जगह दी गई है। इस किताब में मुगल साम्राज्य के खिलाफ जाटों के प्रतिरोध को भी शामिल किया गया है। गंगा-यमुना दोआब क्षेत्र में भारी टैक्स और शोषण के खिलाफ 1669 में गोकुल जाट के नेतृत्व में हुए विद्रोह और 1686 में सिनसिनी व सोगर के जमींदारों के विरोध को दर्शाया गया है।
सिख गुरुओं का बलिदान
इसके अलावा नई किताब में चालुक्य वंश की रानी नायकी देवी और उल्लाल की रानी अब्बक्का चौटा का उल्लेख है। 1178 में माउंट आबू के पास कासहरड़ा के युद्ध में मुहम्मद गौरी को हराने वाली चालुक्य वंश की रानी नायकी देवी का उल्लेख है।वहीं रेजिस्टेंस एंड रेजिलिएंस अध्याय में सिख समुदाय के प्रतिरोध और सिख गुरुओं की शहादत का भी उल्लेख किया गया है।
महाराणा प्रताप के विरोध का भी जिक्र
नई किताब में 1582 के ऐतिहासिक देवैर युद्ध को शामिल किया गया है, जिसने महाराणा प्रताप को मेवाड़ के बड़े हिस्से पर दोबारा अधिकार दिलाने में मदद की थी। साथ ही उनके उत्तराधिकारी महाराणा अमर सिंह के संघर्ष का भी उल्लेख है।
यह भी पढ़ें: IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल का बड़ा कदम, राजनीति में एंट्री का ऐलान; बोली- "मैं डरूंगी नहीं, सवाल पूछूंगी"
गणित की नई किताब भी हो चुकी है उपलब्ध
कक्षा 9 के संशोधित पाठ्यक्रम के तहत NCERT गणित की नई किताब गणिता प्रकाश पहले ही जारी कर चुका है। इसे गणित शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों के साथ वर्कशॉप और गहन चर्चा के बाद तैयार किया गया है।