NCTE Fake Notice Alert: नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर बै। आजकल सोशल मीडिया पर NCTE से जुड़ा एक नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल नोटिस में यह दावा किया जा रहा है कि TGT के पदों पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का TET पास होना अनिवार्य है और साथ ही ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। नोटिस में यह कहा गया है कि यह नया नियम तुरंत प्रभाव से लागू हो चुका है और इसकी विस्तृत गाइडलाइन जल्द ही NCTE की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
https://twitter.com/NCTE_Official/status/2110251016440705145
नोटिस पूरी तरह फर्जी: NCTE
इस वायरल खबर का खंडन करते हुए एनसीटीई ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल बयान जारी करते हुए बताया कि, उनकी तरफ से ऐसा कोई बी नोटिस जारी नहीं किया गया है।
एनसीटीई ने लिखा, ‘सोशल मीडिया पर चल रहा नोटिस पूरी तरह फर्जी औप भ्रम फैलाने वाला है। उम्मीदवार इस तरह की झूठी खबरों पर बिलकुल भरोसा न करें।’
एनसीटीई ने साफ कहा कि, उम्मीदवार किसी भी नियम या भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए केवल एनसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को ही सच मानें।
यह भी पढ़ें: UP Police Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
कैसे करें फर्जी नोटिस की पहचान?
उम्मीदवारों को किसी भी सरकारी नौकरी से जुड़े विज्ञापन को देखते हुए हमेशा सतर्क रहना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल खबरों पर बिलकुल भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसे फर्जी नोटिसों से बचने के लिए उम्मीदवारों को इन बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।
1. किसी भी वायरल खबर यानोटिस को सच मानने से पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही जांच करें।
2. अगर कोई नोटिफिकेशन किसी अनधिकृत या फर्जी वेबसाइट से शेयर किया गया है, तो उस पर भरोसा न करें।
3. आयोग और भर्ती बोर्ड समय-समय पर उम्मीदवारों को फर्जी नोटिसों से सावधान रहने की हिदायत देते रहते हैं। फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाती है।