
बिहार में कांग्रेस-आरजेडी के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी गई। अब 4 सितंबर को एनडीए ने बिहार बंद बुलाया है। अहम बात है कि इसकी अगुवाई एनडीए की महिला कार्यकर्ता कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनडीए के कार्यकर्ताओं ने 4 सितंबर को सुबह सात बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बंद की अपील की है। इस दौरान पीएम मोदी ने मंगलवार को एक रैली में इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गाली केवल मांग को नहीं दी गई। यह बिहार की हर मां-बहन-बेटी के लिए अपमान के समान है।
पीएम मोदी ने क्या कहा
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब 20 लाख महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में राजद—कांग्रेस के साझा मंच से मेरी मां को अपशब्द कहे गए। इन अपशब्दों ने न केवल मेरी मां का, बल्कि भारत की हर मां और बहन का अपमान किया। उन्हें पता है यह सुनकर आपको भी उतना दुख हुआ होगा जितना मुझे।
पीड़ादायक होने के साथ व्यथित करने वाला है
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी ने उन्हें और उनके भाई बहनों का पालन किया। उन्होंने गरीबी से संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि मां बीमार रहती थीं, मगर काम करती रहीं। वह हमारे लिए कपड़े सिलवाने के लिए एक-एक पैसे को बचाया करती थीं। हमारे देश में ऐसी करोड़ों मां हैं। मां का स्थान देवी-देवताओं से अधिक ज्यादा रहा है। आप सभी जानते हैं कि मेरी मां अब इस दुनिया में मौजूद नहीं रहीं। कुछ वक्त पहले 100 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद उन्होंने हम सबको अलविदा किया। मेरी मां का राजनीति से कोई लेनादेना नहीं था। उन्हें राजद-कांग्रेस के मंच अपशब्द कहा गया। यह काफी दुखद, पीड़ादायक है।