नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2026) ने डेंटल क्षेत्र में आगे पढ़ाई करने वाले छात्रों को डेंटल पीजी में दाखिले के लिए परीक्षा देने का मौका दे दिया है। डेंटल पीजी में दाखिले के लिए 14 मार्च से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार को 30 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रेशन करने का मैका दिया गया है। जो छात्र इस वर्ष नीट एमडीएस की परीक्षा देना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
परीक्षा की तिथि
इस वर्ष NEET MDS की परीक्षा 2 मई 2026 को तय की गई है जो पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी जो तीन घंटो की होगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। संभावना है कि परीक्षा का परिणाम 2 जून 2026 को घोषित किए जा सकता है।
केवल ये छात्र कर सकेंगे आवेदन
इस परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास बीडीएस (BDS)की डिग्री है। साथ ही उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि उनकी बीडीएस की डिग्री डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI)से मान्यता प्राप्त संस्थान की होनी अनिवार्य है।
यह डॉक्यूमेंट्स भी जरुरी
उम्मीदवार के पास प्रोविजनल या स्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्र होना भी जरूरी है जिसे DCI या किसी राज्य डेंटल काउंसिल द्वारा जारी किया गया हो। साथ ही उम्मीदवारों को 31 मई 2026 तक 12 महीने की इंटर्नशिप पूरी करनी अनिवार्य है। ऐसो करने के बाद ही उनके द्वारा भरे गए परीक्षा फार्म वैलिड माने जाएंगे।
जल्द से जल्द भरें फार्म
उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह बोर्ड ने दी है। छात्रों को आवेदन के लिए लगभग दो सप्ताह का समय दिया गया है जिसकी आखिरी तिथि 30 मार्च 2026 रात 11:55 बजे तक है। इसके बाद किसी को भी अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का मौका नहीं दिया जाएगा। साथ ही बोर्ड ने यह भी कहा है कि छात्र आखिरी दिन का इंतजार करने की बजाय जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करलें। आखिरी दिन वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण तकनीकी दिक्कतों की वजह से कई छात्रों आवेदन पूरे होने में समस्या आती है जिस कारण वे परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाते।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (चिकित्सा विज्ञान) ने 2026 की परीक्षा के लिए 14 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाकर होमपेज पर दिखाई दे रहे NEET MDS Registration 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां अपनी बेसिक जानकारी भरें और लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं। इसके बाद डैशबोर्ड में लॉगिन करके NEET MDS 2026 के आवेदन फॉर्म को भरें। फॉर्म भरने के बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें। दिए गए ऑनलाइन शुल्क को जमा करें और अंत में फॉर्म सबमिट करके उसकी कॉपी डाउनलोड करलें।
यह भी पढ़ें : रूसी तेल पर बदला America का रुख, भारत की खरीद को अब जरूरी बताने लगे Donald Trump
परीक्षा फार्म शुल्क
अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों के अनुसार शुल्क तय किया गया है जो देना अनिवार्य है। परीक्षा फार्म शुल्क कुछ इस प्रकार है-
सामान्य - 3500 रुपये
ओबीसी - 3500 रुपये
ईडब्ल्यूएस - 3500 रुपये
एससी - 2500 रुपये
एसटी -2500 रुपये
दिव्यांग (PWD)- 2500 रुपये
आवेदन में सुधार का मौका
आवेदन करते समय कई बार उम्मीदवारों से छोटी-मोटी गलतियां हो जाती हैं जिस कारण उनके फार्म रद्ध हो जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद करेक्शन विंडो खोलने का भी ऑपशन उम्मीदवारों को दिने को कहा है। इस विंडो के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में केवल जरूरी बदलाव या सुधार ही कर सकेंगे।