.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D03bc61bf-1c13-45ee-92ea-e2eebb448c35&w=3840&q=75)
NEET PG 2025 Result: आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से इस सप्ताह नीट पीजी 2025 के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिजल्ट की घोषणा आज नहीं की जाएगी, नतीजे कल या 21 अगस्त को जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। जो भी उम्मीदवार नीट पीजी 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
20 या 21 को आ सकता है रिजल्ट
आपको बता दें कि नीट पीजी 2025 की आधिकारिक अधिसूचना में परिणाम 3 सितंबर तक घोषित होना था, लेकिन नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) के एक अधिकारी ने कहा कि यदि परिणाम आज घोषित नहीं होते हैं, तो इसे 20 या 21 अगस्त के बीच जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट कैसे कर सकेंगे चेक
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Result of NEET-PG 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. मांगी गई डिटेल्स से रिजल्ट चेक करें.
STEP 4. अब स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ ओपन हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
नीट पीजी 2025 की परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया गया था। देशभर के हजारों मेडिकल उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार नीट पीजी एग्जाम के लिए 2.42 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद NBEMS की ओर से स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। काउंसिलिंग प्रक्रिया 10 से 20 सितंबर के बीच स्टार्ट की जाने की उम्मीद है।