NEET PG Exam Date: मेडिकल और डेंटल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज ने देश की दो सबसे अहम पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET-PG 2026 और NEET-MDS 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर संभावित परीक्षा कैलेंडर घोषित कर दिया है। दोनों ही परीक्षाएं देश में तय परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर के माध्यम से आयोजित होंगी। आइए जानते हैं कि किस दिन कौन सी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
इस दिन होगी नीट पीजी की परीक्षा
NBEMS की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, NEET PG 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। इसके लिए इंटर्नशिप कंप्लीट करने का समय 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। जो भी उम्मीदवार MD, MD या PG डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने वाले हैं, उन्हें इस तारीख तक अपनी इटर्नशिप पूरी करनी होगी।
इस दिन होगी नीट एमडीएस की परीक्षा
वहीं जारी शेड्यूल के मुताबिक, NEET-MDS की परीक्षा का आयोजन 2 मई 2026 को किया जाएगा। इसके लिए 31 मई 2026 तक इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। नीट पीजी और नीट एमडीएम, दोनों ही परीक्षाएं देश में तय परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर के माध्यम से आयोजित होंगी। एग्जाम का फॉर्मेट कंप्यूटर बेस्ड होने से उम्मीदवार की अपनी तैयारी ऑनलाइन मॉक टेस्ट और डिजिटल एग्जाम प्रैक्टिस के जरिए कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UPSSSC Exam City Slip 2026: यूपी जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड
किस लिए होती है ये परीक्षा
आपको बता दें कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) की परीक्षा MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन), MS और PG डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आयोजित की जाती है। वहीं नीट एमडीएस की परीक्षा डेंटल ग्रेजुएट्स के लिए और एमडीएस मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
छात्रों की दी गई सलाह
बोर्ड की ओर से उम्मीदवारों को यह सुझाव दिया गया है कि वे किसी भी नए नोटिस, बदलाव या अपडेट की जानकारी के लिए NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।