NEET PG 2026 Admit Card: नीट पीजी 2026 में शामिल होने वाले मेडिकल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानि नीट पीजी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानि 24 अगस्त को जारी किए जाएंगे। ऐसे में जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होम पेज पर नीट पीजी पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आपको एडमिट कार्ड/ Login पर क्लिक करना होगा।
4. अब मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशिएल) दर्ज करके सबमिट करें।
5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
एडमिट कार्ड की कर लें जांच
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और जरूरी दिशानिर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वो हॉल टिकट जारी होते ही इसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा से पहले सभी जानकारियां अच्छी तरह चेक कर लें।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि नीट पीजी परीक्षा का आयोजन एक ही दिन एक पाली में 30 अगस्त 2026 को करवाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UPSC CDS 2 Admit Card 2026: जल्द जारी होगा सीडीएस 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
सभी छात्र ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना हॉल टिकट और पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
क्या होता है नीट पीजी परीक्षा
NEET PG के जरिए MD, MS और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा जैसे मेडिकल कोर्स में एडमिशन का रास्ता खुलता है। इसमें ऑल इंडिया कोटा, राज्य कोटा, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थानों की सीटें शामिल होती हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए केवल NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करना चाहिए।