NEET PG RESULT 2026: मेडिकल पीजी कोर्सेज़ में एडमिशन का इंतज़ार कर रहे लाखों डॉक्टर्स के लिए बड़ी ख़बर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) 30 सितंबर 2026 तक नीट पीजी रिज़ल्ट और फ़ाइनल आसार-की जारी कर सकता है। बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक़ नतीजे 30 सितंबर तक घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय की अलग से घोषणा नहीं की है।
इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा
नीट पीजी 2026 के लिए 2,65,980 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,63,535 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 को देश के 338 शहरों के 1,111 केंद्रों पर मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी।
जयपुर में हुए थे री-एग्जाम
आपको बता दें कि 30 अगस्त को आयोजित हुई परीक्षा में जयपुर के दो सेंटर्स पर बिजली जाने के कारण परीक्षा प्रभावित हुई थी। इसके बाद बोर्ड ने 2,445 प्रभावित छात्रों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की, जो सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है।
सीधे जारी होगी फ़ाइनल आंसर-की
छात्र ध्यान दें कि इस बार बोर्ड प्रोविज़नल आसार-की जारी नहीं करेगा। विशेषज्ञों द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीधे फ़ाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसी आसार-की के आधार पर मेरिट लिस्ट और कट ऑफ अंक तय किए जाएंगे। इसके अलावा नीट पीजी पात्रता के लिए ज़रूरी इंटर्नशिप पूरी करने की कट ऑफ तारीख़ भी 30 सितंबर रखी गई है।
रिज़ल्ट और आंसर-की कैसे डाउनलोड करें
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
2. इसके बाद NEET PG 2026 Result / Final Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ़ फाइल खुल जाएगा।
4. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।