NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमिटी यानी एमसीसी (MCC) ने NEET UG 2025 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। 21 जुलाई 2025 से नीट यूजी की पहले राउंड की काउंसलिंग शुरू होगी। NEET UG 2025 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार 21 जुलाई, 2025 से शुरू होने वाली काउंसलिंग के आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि नीट यूजी के रिजल्ट 14 जून को घोषित किए गए थे।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद यूजी मेडिकल काउंसलिंग पर क्लिक करें।
STEP 3. अपना क्रेडेंशियल डालकर लॉगिन करें।
STEP 4. फिर फॉर्म भर कर फीस भर दें।
STEP 5. इसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें (NEET स्कोर, ID, कैटेगरी सर्टिफिकेट आदि)
STEP 6. अपने पसंद का कॉलेज और कोर्स चुनें और लॉक करें।
STEP 7. कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
तीन राउंड में होगी काउंसलिंग
बता दें कि देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में एडमिशन के लिए कुल तीन राउंड में काउंसलिंग होगी, लेकिन इसके बाद भी अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो फिर स्ट्रे वैकेंसी के जरिए उन सीटों को भरा जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक, पहले राउंड की काउंसलिंग 21 जुलाई से शुरू होगी और 30 जुलाई तक चलेगी। वहीं, दूसरे राउंड की काउंसलिंग 12 अगस्त 2025 से शुरू की जाएगी। इस साल देशभर के 780 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 1,18,190 सीटों पर एडमिशन होगा।
31 जुलाई को आएगा रिजल्ट
बता दें कि एमसीसी (MCC) 31 जुलाई को पहले राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट जारी करेगी। इसमें जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें 1 अगस्त से 6 अगस्त तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद 7 और 8 अगस्त को छात्रों के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी।