
NEET UG Counselling Result 2025: मेडिकल काउंसिल कमेटी की ओर से आज यानि 8 अक्टूबर को नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जिन भी छात्रों ने तीसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। जिन छात्रों को तीसरे राउंड में सीट आवंटित होगी वे 9 से लेकर 17 अक्टूबर तक कॉलेज में रिपोर्ट कर एडमिशन प्राप्त कर सकेंगे
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
STEP 2. यहां यूजी मेडिकल लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. NEET UG राउंड 3 आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें
STEP 4. NEET UG रोल नंबर और पासवर्ड डालें
STEP 5. इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जहां आप रैंक के अनुसार चेक कर सकते हैं कि आपको कौन से कॉलेज आवंटित हुआ है।
9 से 17 अक्टूबर तक लेना होगा प्रवेश
आपको बता दें कि जिन छात्रों को सीट प्राप्त हुई है, वे 9 से लेकर 17 अक्टूबर 2025 तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रिपोर्टिंग के टाइम छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। छात्र सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर काउंसिलिंग में जाएं।
नीट यूजी एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- नीट स्कोरकार्ड
-नीट एग्जाम का एडमिट कार्ड
-10वीं और 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट
-आईडी प्रूफ (आधार/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट)
-आठ पासपोर्ट साइज फोटो
-प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
-जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-निवास प्रमाण पत्र
-दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)