NEET UG City Intimation Slip 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2026) का एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दिया गया है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप के द्वारा परीक्षार्थी अपने एग्जाम शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर भी सिटी स्लिप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
STEP 4. आपका एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या है सिटी स्लिप
बता दें कि 'एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। सिटी स्लिप का मतलब है कि इससे आपको सिर्फ यह पता चलेगा कि आपकी परीक्षा किस शहर में है और किस शिफ्ट में है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि छात्र समय रहते अपना रिजर्वेशन या सफर का इंतजाम कर सकें।
यह भी पढ़ें: SSC Rules Change: परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, गलत सवालों को लेकर नए बदलाव, अब ऐसे मिलेंगे नंबर!
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से नीट यूजी एग्जाम का आयोजन देशभर के 552 शहरों एवं 14 विदेशी सेंटर्स पर पेन एवं पेपर मोड में 3 मई 2025 को करवाया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
वहीं एडमिट कार्ड की बात करें, तो एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन से 3 से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। ध्यान रहे परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ एक वैलिड फोटो आईडी भी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और आईडी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।