NEET-UG 2026 Re-Exam Alert: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को होने वाली NEET UG री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी नोटिस जारी किया है। एजेंसी ने साफ किया है कि 3 मई 2026 को जारी किया गया पुराना एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए नया एडमिट कार्ड ही डाउनलोड करके ले जाना होगा। एजेंसी लगातार छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अलर्ट भेज रही है। इसके लिए एसएमएस, ईमेल और व्हाट्सएप जैसे माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
3 मई के एडमिट कार्ड नहीं होंगे मान्य
एनटीए ने साफ किया है कि 3 मई वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे क्योंकि कई छात्रों को उनके पसंदीदा शहरों में नए सेंटर अलॉट किए गए हैं। उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड ही डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि समय रहते अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
नया एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
अभी भी कई छात्रों द्वारा नया एडमिट कार्ड डाउनलोड न करने के कारण, NTA लगातार एसएमएस, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए अलर्ट भेज रहा है। अगर आपने पहले ही नया एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर लिया है, तो आपको इसे दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
It is clarified that those who have already downloaded their Admit Cards for the 21st June NEET UG Examination need not do it again. The SMS/Email/WhatsApp messages are primarily for those students who are yet to download their new Admit Cards. The 3rd May Admit Cards won't be…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 19, 2026
केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें
NTA ने उम्मीदवारों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क किया है और केवल आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को अपने ब्राउजर में खुद आधिकारिक वेबसाइट का पता टाइप करके वेबसाइट खोलने की सलाह दी गई है। इससे फर्जी वेबसाइटों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
NTA का असली संदेश कैसे पहचाने
NTA ने छात्रों को बताया है कि आधिकारिक एसएमएस केवल NICPEP सेंडर आईडी से भेजे जाते हैं। वहीं ईमेल सिर्फ [email protected] पते से ही भेजा जाएगा। इसके अलावा व्हाट्सएप पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी केवल वेरिफाइड नंबर +91 78279 80287 से भेजी जा रही है। छात्रों को किसी भी संदेश पर भरोसा करने से पहले ब्लू टिक वेरिफिकेशन और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नाम वाले नंबर को चेक करने की सलाह दी गई है।ध्यान दें कि इस नंबर पर ब्लू टिक लगा होना जरूरी है।
फर्जी संदेशों से सावधान
NTA ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी छात्रों से किसी तरह का पैसा नहीं मांगता है। यदि कोई व्यक्ति पेपर लीक, आंसर-की या परीक्षा सामग्री देने के नाम पर पैसे मांगता है, तो वह धोखाधड़ी है उस पर भरोसा न करें। ऐसे किसी भी झांसे में न आएं और तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराएं।